किसानों को नहीं मिला आपदा राहत का चेक
बस्ती: स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचगांवा में अखिल भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तहस
बस्ती: स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचगांवा में अखिल भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तहसील अध्यक्ष बस्ती सदर जीत नरायन तिवारी की अध्यक्षता में जनसमस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष मुन्ना पांडेय के नेतृत्व में विकास खंड कुदरहा क्षेत्र के किसानों के गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान न करने, कोटेदारों द्वारा चीनी का वितरण न किए जाने एवं खाद्यान्न मानक के अनुरूप न दिये जाने,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का चयन सुचारू रूप से न किये जाने, ग्राम पंचायतों में पात्रों को आवास न दिए जाने, तथा हर गरीब किसान को कम से कम 5000 रुपये पेंशन और राजस्व गांव जनजनखुर्द (कुषहवां) के किसानों को आपदा राहत एवं सूखा राहत अभी तक न दिये जाने से संबंधित 6 सूत्रीय मांगें रखी गईं। जिसमें यूनियन के कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय किसानों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी पार्टियों के कार्यकर्ता हम किसानों को झूठा अश्वासन देकर हमेशा ठगने का काम करते हैं। अगर किसानों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुये जिला प्रशासन अविलंब समाधान नहीं करता है तो किसान यूनियन के लोग आन्दोलन को बाध्य होगे। अपर जिलाधिकारी रामप्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष द्वारा पूर्व मे करायी गयी थी लेकिन मुख्य सचिव का कार्यक्रम निर्धारित हो जाने के कारण किसान पंचायत में पहुंचने का समय नही मिल पाया। मुख्य रूप से पुरूषोत्तम चौबे, शिवदास शुक्ल,राम आसरे यादव,टीएन उपाध्याय, वंशराज, जनकराम चौधरी, उग्रसेन,राम नरायन चौधरी,सुबाष तिवारी,मीरा देवी,दुर्गावती, श्यामराजी, देवी, राजमती देवी, मालती,सोहरती,बुधना देवी की मौजूदगी रही।
कई समस्याओं पर हुई चर्चा, दी चेतावनी
भानपुर, बस्ती: भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत शनिवार को तहसील परिसर में हुई। अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद व संचालन तहसील अध्यक्ष अयोध्या नाथ तिवारी ने की। पंचायत के अंत में प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा को सौंपा गया। मंडल महासचिव राम नरायन चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के शिकार किसानों को अभी तक आपदा राहत का चेक नहीं मिल सका। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद तिवारी ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के चलते निजी नलकूप चल नहीं पा रहे हैं, राजकीय नलकूप खराब हैं, नहरों में पानी नहीं है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। गंगाराम चौधरी, राम दुलारे गौतम, कप्तान मौर्य, प्रह्लाद मौर्य, रामपति, शिव सहाय, राजेन्द्र कुमार, लवकुश दुबे, राम चन्दर चौधरी, राम सूरत चौधरी, छोटेलाल, धर्मराज चौधरी, उर्मिला देवी, कमलावती, ज्ञानमती की मौजूदगी रही।