पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा
बस्ती : सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे
बस्ती : सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें बच्चों ने अपने ब्रश से कार्टून व योगाभ्यास के चित्र उकेरे। बच्चों की कला ने लोगों को काफी प्रभावित किया। विद्यालय के निदेशक जेपी तिवारी ने कहा कि बच्चों का चौमुखी विकास ही हमारा ध्येय है। बच्चों के अंदर छिपी कला को परखकर उसे बाहर निकालना ही शिक्षण संस्था का सर्वोपरि उद्देश्य होना चाहिए। प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन अतुलनीय है। इस मौके पर श्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इंचार्ज दिव्या शुक्ला, दीपिका शुक्ला, रेखा त्रिपाठी, रिचा दूबे, गायत्री ¨सह, दिव्या गुप्ता, आबिद अरशद, सुधांशु यादव, चंद्रशेखर शुक्ला मौजूद रहे।