5 माह से लगा रहे दौड़,नहीं पूरी हुई जांच
बस्ती: सदर तहसील में पीड़ित दौड़ रहे हैं,लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं है। वारिस प्रमाण पत्र के लिए एक व्यक्
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 09:04 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 09:04 PM (IST)
बस्ती: सदर तहसील में पीड़ित दौड़ रहे हैं,लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं है। वारिस प्रमाण पत्र के लिए एक व्यक्ति पांच माह से दौड़ रहा है,लेकिन अब तक लेखपाल जांच ही पूरी नही कर पाए।
पुरानी बस्ती के नरहिरया निवासी जय प्रकाश ने बताया कि 3 मार्च 13 को वारिस प्रमाण पत्र के लिए उसने प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन अब तक उसे प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। उसके पिता का निधन 27 साल पहले हो गया है। जनवरी 15 में मां भी चल बसी। वह दो भाई और दो बहन हैं। बहनों की भी मृत्यु हो चुकी है। वारिस के तौर पर वह और उसके भाई विजय कुमार ही हैं। इस बावत सारे साक्ष्य भी दे दिए गए। पांच माह में जांच पूरी होकर अब तक राजस्व निरीक्षक नहीं पहुंच पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें