मुकदमा वापसी के लिए राज्यपाल से गुहार
बस्ती: मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के प्रकरण में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा
बस्ती: मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के प्रकरण में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा का वापस लेने की गुहार राज्यपाल से लगाई है।
पार्टी उपाध्यक्ष बाबूराम ¨सह ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा कि लोकतंत्र में दलों को शांतिपूर्ण आंदोलन, धरना प्रदर्शन का संवैधानिक और स्वाभाविक अधिकार है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बीते चौबीस अगस्त को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में मुख्यमंत्री को पुतला जलाया था। साथ ही पूरे प्रदेश में बहुत से स्थानों पर पुतला जलाने के साथ विरोध प्रदर्शन हुआ। लेकिन केवल बस्ती की पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पवन चौरसिया समेत ग्यारह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।