मिसाइलमैन को दी गई श्रद्धांजलि
बस्ती: पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। विभिन्न शैक्ष
बस्ती: पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वाल्टरगंज के हीरालाल अवध पब्लिक स्कूल बड़ा बढ़या में प्रबंधक अमरनाथ चौधरी ,प्रधानाचार्य रुद्रदत्त पाण्डेय, फूलचन्द्र चौधरी, कमल यादव, मोहम्मद सिद्दीकी, राजेश कुमार पाण्डेय, रीता वर्मा, चंद्रा तिवारी, अलका शर्मा, आशा गुप्ता, मनोरमा तिवारी, व्यापार मंडल वाल्टरगंज द्वारा आयोजित शोकसभा में डा. हरिश्चन्द्र चौधरी, उदयराज वर्मा, विवेक पटेल, मुहम्मद रफीक, अहमद रजा, शमशुलहक, अमरनाथ चौधरी, रामरतन यादव, जवाहर लाल चौधरी, श्याम बिहारी चौधरी, संतोष चौधरी, विरेन्द्र चौधरी, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।
गौर ब्लाक के एलएमसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहदिया रामदत्त में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अब्दुला खां, रमाकान्त वर्मा, अवनी चौधरी, जग प्रसाद मिश्र, सफायतुल्लाह कुरैशी, रविन्द्र नाथ पाण्डेय, रिजवान, बद्री विशाल पाण्डेय, वीरेन्द्र पांडेय, गिरजा शंकर, बनवारी लाल, हरीराम, विजय शंकर सिंह, मीरा उपाध्याय, रमापति उपाध्याय, अजय कुमार, राम किशोर, फौजदार सिंह आदि मौजूद रहे।