Move to Jagran APP

पर्यावरण संतुलन को लेकर इनरव्हील ने शुरू की व्यापक पहल

बस्ती : जिले में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए सामजिक संस्था इनर व्हील क्लब मिड टाउन बस्ती ने

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:21 PM (IST)
पर्यावरण संतुलन को लेकर इनरव्हील ने शुरू की व्यापक पहल

बस्ती : जिले में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए सामजिक संस्था इनर व्हील क्लब मिड टाउन बस्ती ने व्यापक पहल शुरू की है। संस्था ने शनिवार को राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न वृक्षों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब की अध्यक्ष सुजाता गिरोत्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। जो व्यक्ति जिस स्थान पर है, वहीं पौधरोपण कर अपना प्रभावी योगदान दे सकता है। महाविद्यालय की छात्राओं को उन्होने आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य प्रभावी माध्यमों के बारे में जानकारी दी। मीरा श्रीवास्तव, प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल केसी मिश्र, डा. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, गरूणध्वज, सुभाष चंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य डा. विद्या सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सुरक्षा के उपायों से संबंधित पम्पलेट भी छात्राओं में वितरित किया गया। अनीता, चंदा मातनहेलिया, कला अग्रवाल, सीमा, विमला, सरिता, प्रियंका पांडेय, श्रुति तिवारी, राजकुमार, अनिल श्रीवास्तव, मनोज, संतोष आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.