जांच के बाद संतकबीर नगर आंख अस्पताल सीज
बस्ती : नामचीन आंख अस्पताल माना जाने वाला संतकबीर नगर आंख अस्पताल को जिलाधिकारी एके दमेले के निर्
बस्ती : नामचीन आंख अस्पताल माना जाने वाला संतकबीर नगर आंख अस्पताल को जिलाधिकारी एके दमेले के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया है कि शिकायत के आधार पर हुई जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
दोपहर में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीएल कन्नौजिया, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह, तहसील न्यायिक सुरेश चंद्र शर्मा मय दलबल कटरा स्थित संतकबीर नगर आंख अस्पताल पहुंचे। यहां टीम ने पहले अभिलेखों की जांच की। तमाम खामियां पाई गई। हालांकि एक दिन पूर्व देर रात भी इसी टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की थी जहां यह पता चला था कि शुल्क की पक्की रसीद उन्हें नहीं दी जाती। इन स्थितियों की आख्या के बाद जिलाधिकारी ने चिकित्सालय को सीज करने का निर्देश दिया था।
डा. कन्नौजिया ने बताया कि अभिलेखों में तमाम खामियों के अलावा मरीजों से जो फीस ली जाती है उसकी पक्की रसीद नहीं दी जा रही है, जिससे राजस्व को चूना लग रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कन्नौजिया ने बताया कि किसी मरीज ने चिकित्सालय की शिकायत की थी कि लापरवाही व गंदगी के चलते उसकी आंख चली गई। इस आधार पर गुरुवार की रात जांच की गई थी।