गो-माता को राष्ट्र माता घोषित करने को कीजिए मिस्ड काल
बस्ती : ¨हदू युवा वाहिनी द्वारा गो-माता को राष्ट्र-माता घोषित करने की मुहिम छेड़ा गया है। इसके पहले च
बस्ती : ¨हदू युवा वाहिनी द्वारा गो-माता को राष्ट्र-माता घोषित करने की मुहिम छेड़ा गया है। इसके पहले चरण में सदर ब्लाक इकाई द्वारा फव्वारा तिराहे के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मुहिम का समर्थन करने के लिए 18002000010 नंबर पर सिर्फ मिस्ड काल करना है। पहले दिन 289 लोग हस्ताक्षर कर मिस्ड काल कर चुके हैं। प्रदेश मंत्री अरुण भारती एवं जिला प्रभारी विजय आर्य ने गो-माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष अज्जू ¨हदुस्थानी ने कहा कि ¨हदुओं के लिए पूज्यनीय गो-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को मिस्ड काल करने को प्रेरित किया जा रहा है।
जिला कार्य समिति के सदस्य अजय मिश्र ने कहा कि इस अभियान में लाखों लोगों को जोड़ा जाएगा।
ब्लाक संयोजक चंद्रभूषण प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष विनय सिंह ने लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रदीप सिंह, राम सूरत दूबे, रमेश चंद्र , नंद लाल, राहुल सिंह, राघवेंद्र मिश्र, विशाल गुप्ता, राम कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।