Move to Jagran APP

गांव पहुंचने पर प्रधान सीमा का जोरदार स्वागत

बस्ती: मुख्य मंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद प्रधान सीमा देवी देर शाम वापस गांव पहुंची तो ग्राम

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 09:49 PM (IST)
गांव पहुंचने पर प्रधान सीमा का जोरदार स्वागत

बस्ती: मुख्य मंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद प्रधान सीमा देवी देर शाम वापस गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।

loksabha election banner

जिले के साऊंघाट विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही की प्रधान सीमा देवी ने रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार पाकर गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। यह पुरस्कार उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। सम्मान में एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिला है।

राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत कार्यो और अभिलेखों के रखरखाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो ग्राम पंचायतों करही और कोड़र का चयन किया गया। प्रशासन के प्रस्ताव पर राज्य स्तरीय टीम ने इन दोनों गांवों का दौरा किया। जांच में करही को पुरस्कार के लिए उपयुक्त पाया गया। इसी आधार पर महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने प्रधान सीमा देवी को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार के लिए चयनित किया।

सम्मान पाने के लिए प्रधान अपने पति एवं जिला परियोजना समन्वयक विष्णुदेव नाथ तिवारी के साथ शनिवार की शाम लखनऊ पहुंची। रविवार की सुबह कालीदास स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने महिला प्रधान सीमा देवी को सम्मानित किया। दोपहर बाद प्रधान लखनऊ से चलीं और देर शाम गांव लौट आई। बधाई देने के लिए उनके घर पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचने से पहले ही जुट गए। ग्रामीणों ने प्रधान का स्वागत किया और बधाई दी।

पहले भी सम्मानित हुई हैं प्रधान:गांव के विकास एवं स्वच्छता के उच्च मानदंडों को पूरा करने पर वर्ष 2010-11 में करही निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था। उस समय प्रधान सीमा देवी को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2012-13 में डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था ,लेकिन प्रधान पुरस्कार पाने से वंचित रह गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.