क्रिसमस की खुशियों ने दी दस्तक
बस्ती : शहर के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस डे के पूर्व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्र
बस्ती : शहर के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस डे के पूर्व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर क्रिसमस-डे मनाया। इस दौरान बच्चों ने नए परिधानों में सजधज कर सेंटाक्लाज की जहां भूमिका अदा की, वहीं मिठाई व केक बांट कर खुशी का इजहार किया।
आवास विकास कालोनी स्थित डानवास्को स्कूल प्रांगण में बच्चों ने क्रिसमस-डे के उपलक्ष में मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों से जहां वाह-वाही बटोरी वहीं मिठाई और केक बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। बच्चों ने सेंटाक्लाज बनकर ¨हदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश मिश्रा, संरक्षिका सुमन रानी मिश्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एनके वर्मा, जेडी यादव, मुकेश मणि आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में मालवीय रोड स्थित सत्यम् शिवम सुंदरम् विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर क्रिसमस -डे मनाया। उपस्थित वक्ताओं ने इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में कला अग्रवाल, सुजाता गिरोत्रा, चंद्रा मातन हेलिया उपस्थित रहीं। इन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डा. पुष्प लता मिश्रा, संस्कार भारती की नगर अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यालय की प्रबंधक नीतू अरोरा ने अपने विचार व्यक्त किए। अनुराधा भाटिया, पूजा वर्मा, अंशू जायसवाल, दीक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।