शक्ति दीप को मिली सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी
बस्ती : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की आवश्यक बैठक कोहले स्थित समय माता मंदिर पर संपन्न
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 06:51 PM (IST)
बस्ती : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई की आवश्यक बैठक कोहले स्थित समय माता मंदिर पर संपन्न हुई। शक्ति दीप पाठक को सदस्यता अभियान के प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष अतुल तिवारी ने कहा कि जिला इकाई द्वारा हर्रैया तहसील में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी पार्टी के निष्ठावान रहे शक्ति दीप पाठक को दी गयी है जो कि प्रशंसनीय निर्णय है। नगर महामंत्री जगदंबा प्रसाद ने कहा कि उनके चयन से पूरा नगर मंडल काफी उत्साहित है। बैठक में श्रीराम गुप्ता, अमरेश पांडे, अंशू मिश्रा, सत्य नारायण पांडे, दिनेश तिवारी, मनोज पांडे, महेन्द्र, कमल कुमार, सहदेव, पूरन, राजू आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें