बच्चों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
बस्ती : जागरण पब्लिक स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली बनाओ-दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोज
बस्ती : जागरण पब्लिक स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली बनाओ-दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों ने भगवान श्रीराम की स्तुति करके की। छात्रों ने करता हूं मैं वंदना.. सुनाया। मानवी व आलोक चौधरी ने दीपावली के महत्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बृजेश, सुमित, आदित्य, अनन्या, मीनाक्षी, हर्षदीप, सोमेश, आयुष आदि ने संक्षिप्त रामलीला का मंचन किया। रामायण के विभिन्न पात्रों के चरित्र का मंचन कर छात्रों ने लोगों से इसे जीवन में उतारने की अपील की। बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव आनंद ने कहा कि श्रीराम का व्यक्तित्व व चरित्र हमें अपने आत्मिक रूप से संबल मनाना है। उनके गुणों को अपनाकर हम स्वयं के उत्थान के साथ बेहतर समाज के निर्माण में सराहनीय भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। निदेशक चंद्रप्रभा पांडेय व संयोजक अरविंद पांडेय ने कहा कि दीपावली खुशियों को त्योहार है। इस की खुशी में हमें अपने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने ध्वनि व वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान के प्रति छात्रों को जागरूक किया। प्रदीप पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अलका शुक्ला, हिमांशी श्रीवास्तव तथा आलोक खरे की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अन्य मौजूद रहें।