दुष्कर्म पीड़िता ने इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार
जागरण संवाददाता, बस्ती : गौर थाना क्षेत्र निवासिनी दुष्कर्म की शिकार युवती ने राज्यपाल को पत्र भेज क
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 10:33 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 10:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बस्ती : गौर थाना क्षेत्र निवासिनी दुष्कर्म की शिकार युवती ने राज्यपाल को पत्र भेज कर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के बाद न्याय की मांग करने की वजह से उसे व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
युवती ने भेजे पत्र में कहा बचपन में ही पिता का साया सिर से उठ गया तो जवान भाई की भी मौत हो गई। दुष्कर्मी द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसकी सूचना पुलिस के अधिकारियों को भी दे चुकी हूं, फिर भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें