बस्ती को सूखा ग्रस्त घोषित न करने पर आक्रोश
जागरण संवाददाता, बस्ती : उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के जिन 40 जनपदों को सूखा ग्रस्त घोषित किया है। उसमें बस्ती जिले का नाम शामिल नहीं हैं। इसे लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
गुरुवार को इस संदर्भ में समाजवादी शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अजय पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें बस्ती को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
जिलाधिकारी एके दमेले को ज्ञापन देने से पूर्व डा. पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 जनपदों को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों को राहत दिया है, लेकिन बस्ती इस सूची में शामिल नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि हर्रैया, बस्ती सदर एवं भानपुर, रूधौली तहसील क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा प्रति वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलता है। इस वर्ष किसान सूखा और बाढ़ दोनों का सामना कर रहे हैं। माग किया है कि जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित करते हुये किसानों को राहत दिया जाय और ऋणों की वसूली तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी जाए।
ज्ञापन सौंपते समय सुरेन्द्र सिंह छोटे, चन्द्रिका यादव, विजय यादव, मधुबन यादव, घनश्याम यादव, ऐबादुल हक, जावेद अहमद निजामी, सदावृक्ष तिवारी, सत्येन्द्र सिंह 'भोलू' वीपी राव, बाल गोविंद यादव, राजकरन यादव, अरविंद यादव, राजवंत यादव, रामफल यादव, राम शब्द यादव, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।