विश्वास व सेवा की मिसाल है एलआइसी
जागरण संवाददाता, बस्ती : भारतीय जीवन बीमा निगम देश के लिए जहां बड़ा राजस्व का हिस्सा देता है, वहीं आम लोगों को जीवन सुरक्षा देने में यह आगे है। इसका उद्देश्य जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी है। बीमा क्षेत्र में यह विश्वास व सेवा बेहतर दे रही है।
यह उद्गार डा. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। वे सोमवार को निगम कार्यालय परिसर में 58 वें स्थापना दिवस पर आयोजित बीमा सप्ताह कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि बीमा क्षेत्र में सर्वाधिक लाइफ सुरक्षित करने में अग्रणी भारतीय जीवन बीमा निगम आम जन के विश्वास की कड़ी है। 58 वर्षो में इसने लंबा सफर तय कर लिया है। लाखों लोग इस सेवा से जुड़े हैं।
इससे पूर्व डा. श्रीवास्तव का स्वागत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आनंद कुमार श्रीवास्तव व शाखा के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने किया।
कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत पांडेय ने किया। उन्होंने बीमा सप्ताह के उद्देश्यों पर चर्चा की।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रीवास्तव ने पालिसी धारकों को अच्छी सेवा देने की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि आम जन का जो विश्वास जनता में है उस पर खरा उतरने का प्रयास हर हाल में किया जाएगा। उन्होने निगम द्वारा जीवन शगुन पालिसी के बारे में भी बताया।
बीमा सेवा विभाग के विभागाध्यक्ष विकास तिवारी ने शपथ पत्र पढ़े व निगम गीत गाए। जबकि सहायक शाखा प्रबंधक वीके आर्य ने निगम के उपलब्धियों की चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी अतुल कुमार पाडं्या ने भारतीय जीवन बीमा निगम के उद्भव व अब तक इस क्षेत्र में किए गए प्रगति पर विचार रखे।
कार्यक्रम का आयोजन केसी श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर बीआर हिरवानी, सतीश कुमार त्रिपाठी, पीयूष श्रीवास्तव, आशुतोष पाल, बुद्धिराम, अरविंद कुमार, राजकुमार वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, राम अवतार, कृष्ण गोपाल,अमर पाल, कौशलेंद्र पांडेय, आलोक शर्मा सहित तमाम कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।