Move to Jagran APP

बरेली में मिले तीन लड़कियों के शव, कल से थीं लापता

बरेली के मीरगंज के गांव सैंजना से कल तीन किशोरियां गायब थीं। आज शहर के शाही थाना के पहाड़पुर गांव के भाखड़ा नदी में सुबह एक किशोरी का शव मिला था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:50 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:53 PM (IST)
बरेली में मिले तीन लड़कियों के शव, कल से थीं लापता

बरेली (जेएनएन)। सूरमे की नगरी बरेली में आज तीन लड़कियों के शव मिलने से खलबली मच गई। तीनों रिश्ते में बहन थीं। यह तीनों कल शाम से लापता थीं।

loksabha election banner

बरेली के मीरगंज के गांव सैंजना से कल तीन किशोरियां गायब थीं। आज शहर के शाही थाना के पहाड़पुर गांव के भाखड़ा नदी में सुबह एक किशोरी का शव मिला था। इसके बाद दो की अन्य तलाश थी। इनके शव दिन में करीब 12:30 बजे मिले। इनकी तलाश में पुलिस कल शाम से लगी थी। तीनों चचेरी तथा तहेरी बहनें हैं। तीनों घर से शौच के लिए निकली थीं। इनमें से एक शव पहाड़पुर और के गांव के ही पास नदी में मिले। परिवार के लोगों ने इनकी हत्या का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि जमीनी विवाद में इनकी हत्या की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.