गायत्री प्रजापति को लेकर राज्यपाल बोले, जनता सब देख रही वही जवाब देगी
यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि वह संविधान के दायरे में रहकर करते हैं। उनका गायत्री प्रजापति मामले पर कुछ कहना उचित नहीं है। जनता सब देख रही है वह स्वयं जवाब देगी।
बरेली (जेएनएन)। राज्यपाल राम नाईक ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को दोबारा शपथ दिलाए जाने के सवाल पर कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं। संविधान के दायरे में रहकर काम करते हैं। इसलिए उनका इस मामले पर कुछ कहना उचित नहीं है, लेकिन जनता यह सब कुछ देख रही है। वही इसका जवाब देगी।
यूपी में बड़ा पुलिस भर्ती घोटाला, फर्जी अंकपत्रों से चल रही भर्ती प्रक्रिया
देहरादून जाते समय ईंधन लेने के लिए शुक्रवार की सुबह राज्यपाल राम नाईक का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन्स उतरा था। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने यह भी कहा कि गायत्री प्रसाद को एक ही पद पर दोबारा शपथ नहीं लेनी चाहिए थी। सेना के पीओके में की गई कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि उड़ी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब किया है। सेना ने पीओके में जो बहादुरी दिखाई है वह ङ्क्षहदुस्तान ही नहीं विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व की बात है। उनमें खुशी की लहर है। कहा, कारगिल के बाद सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
यूपी को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती चाचा-भतीजे की सरकारः शाहराज्यपाल के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी राज्यपाल को लखनऊ लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने से पहले गेट ठीक तरह से बंद नहीं हुआ। काफी प्रयास के बाद भी खराबी दूर नहीं हुई तो उन्हें राजकीय विमान से लखनऊ रवाना किया गया। गनीमत थी, तकनीकी खराबी उड़ान से पहले पकड़ ली गई। हवा में गेट खुलता तो परेशानी बढ़ सकती थी। देहरादून के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल राम नाईक हेलीकॉप्टर से लखनऊ लौट रहे थे। ईंधन के लिए हेलीकॉप्टर अपरान्ह तीन बजे बरेली पुलिस लाइन्स में उतरा। 17 मिनट बाद जाने के लिए राज्यपाल हेलीकॉप्टर में सवार हो गए, लेकिन गेट ठीक से बंद नहीं हुआ। इंजीनियर भी खराबी दूर नहीं कर सके तो राज्यपाल को पुलिस लाइन्स स्थित विश्राम गृह लाया गया। स्थानीय अफसरों ने त्रिशूल एयरबेस के स्टेशन कमांडर से वार्ता की। वहां से सात मिनट के बाद अफसरों को सूचना दी गई कि राजकीय विमान तैयार है। शाम 4.33 बजे राज्यपाल लखनऊ रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के 3.32 करोड़ पात्र परिवारों को राशन कार्ड इसी माह