श्री गुरु नानक देव का जोति जोत पुरब शुरू
बरेली: सिखों के गुरु श्री गुरु नानक देव का जोति जोत पुरब सोमवार से शुरू हुआ। इसका आयोजन बतासे वाली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सचखंड दरबार में हो रहा है। पहले दिन यहां सुबह और शाम को स्थानीय संगत ने जाप किया। इसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद हुए गुरु के लंगर में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह कालरा ने बताया कि यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम को साढ़े आठ से नौ बजे तक होगा। इसके बाद संगत का गुरु का लंगर बरताया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा। सबसे पहले गुरुद्वारे में चल रहे श्री संपट अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें बाहर से आने वाले रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। इसके साथ ही संगत को गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इसमें गुरमीत सिंह, जोगेन्द्र लाल अरोड़ा, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।