बरेली में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म में सात गिरफ्तार
बरेली कैंट के बुखारा मोड़ पर तीन दिन पूर्व दवा लेकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सात को दबोच लिया।
बरेली (जेएनएन)। कैंट के बुखारा मोड़ पर तीन दिन पूर्व दवा लेकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत सात आरोपितों को दबोच लिया। दो अभी भी फरार है। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपित तमाशबीन थे, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। कैंट निवासी महिला अपने प्रेमी साध्यपाल के साथ 12 जून को दवा लेने गई थी। लौटते समय बुखारा मोड़ पर बात करते दोनों खेत में चले गए। लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
यह भी पढ़ें: कानपुर में नर्सिंगहोम के आइसीयू में भर्ती किशोरी से हैवानियत पर बवाल
महिला किसी तरह घर वापस लौटी और बुखारा निवासी प्रेमी साध्यपाल, आसिफ, नन्हें बाबू, शकील, मनोज, लईक, इकरामुद्दीन, शकूर, वली मुहम्मद और शकील के खिलाफ गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया। इनमें से शकील व मनोज फरार हैं। बाकी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ दलित उत्पीडऩ और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट इंस्पेक्टर एसएस पवार का कहना है कि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें जेल भेजा जाएगा। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: समूह 'ग' और 'घ' में साक्षात्कार खत्म होगा, सिफारिश बंद होगी