विधायक के दो गुटों का चौकी मे हंगामा
नकटिया घास मंडी के मैदान मे क्रिकेट मैच खेल रहे दो गुटो मे जमकर मारपीट हो गई। दोनो पक्षो के लोग आमने-सामने हो गए।
By Edited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 02:41 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 02:03 PM (IST)
जासं, बरेली : नकटिया घास मंडी के मैदान मे क्रिकेट मैच खेल रहे दो गुटो मे जमकर मारपीट हो गई। दोनो पक्षो के लोग आमने-सामने हो गए। बवाल बढ़ता गया। बताया जाता है कि दोनो पक्ष एक विधायक के करीबी है। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और दोनो पक्षो को नकटिया चौकी ले आई। वहां भी वे भिड़ते रहे। दरअसल, दोनो गुट एक ही मैदान के अलग-अलग हिस्से मे खेल रहे थे। एक गुट के खिलाडि़यो की गेद दूसरे गुट के खिलाडि़यो के विकेट तक पहुंच गई। इसी बात पर विवाद हो गया। चौकी मे पुलिस ने समझाने की कोशिश की मगर दोनो ओर के लोग भिड़ते रहे। काफी देर बाद पंचायत हुई। जिसके बाद मामला निपट सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें