Move to Jagran APP

बरेली में तमंचे की नोक पर फुफेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म

आरोप है कि जब छात्रा घर में अकेली थी, उसी रात लगभग 11 बजे आरोपी तमंचा लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 03:38 PM (IST)
बरेली में तमंचे की नोक पर फुफेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म
बरेली में तमंचे की नोक पर फुफेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म

बरेली (जेएनएन)। बरेली के भमोरा में एक युवक ने फुफेरी बहन को प्यार के जाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बना लिए। गर्भ ठहर गया तो उसे शादी का झांसा दिया मगर बाद में टालमटोल करने लगा। पीड़िता अब चार माह की गर्भवती है।

loksabha election banner

थाने से दो किलोमीटर दूर बरेली-बदायूं रोड किनारे रहने वाली छात्रा ने बताया कि 16 व 17 फरवरी को करगैना में शादी थी। इसमें उसके माता पिता व घर के अन्य सदस्य शामिल होने गए थे। आरोप है उसकी चाची के भाई का बेटा धर्मेंद्र निवासी उगनपुर जनपद पीलीभीत चाची के घर ही रहता था।

बताते हैं कि इस दौरान उसका धर्मेद्र से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि जब वह घर में अकेली थी, उसी रात लगभग 11 बजे धर्मेद्र तमंचा लेकर आ गया। चारपाई पर सोते समय उसे दबोच लिया, दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद छात्रा ने उससे कहा कि उसने उसके साथ अच्छा नहीं किया है। इस पर धर्मेंद्र ने मुंह बंद रखने को कहा, झांसा दिया कि शादी कर लेगा। जिसके चलते छात्रा ने परिवार वालों को घटना के बारे में नहीं बताया।

कुछ दिन बाद छात्रा को गर्भवती होने के बारे में पता चला तो धर्मेंद्र को जानकारी दी। वह टालमटोल करने लगा, इसमें चार माह गुजर गए। गर्भवती होने से परेशान छात्रा ने बुधवार शाम धर्मेंद्र की करतूत का खुलासा माता पिता के सामने कर दिया।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कोविंद के घर के आसपास का सुंदरीकरण शुरू

उसने बताया कि चाची व उनके तीनों बेटों को यह बात पता है। उन्होंने धर्मेद्र को अपने घर में आने जाने से रोक दिया। गर्भवती छात्रा गुरुवार को मां व भाई के साथ थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

गर्भपात में भी कानूनी अड़चन: पीड़िता का गर्भ चार माह से ज्यादा हो गया है। ऐसे में इसके लिए उसे कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी, जिसके लिए कुछ समय भी लगेगा। ऐसे में गर्भपात भी बहुत आसानी से नहीं हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: किन्नर निकला नवजात तो मां-बाप ने घोंट दिया ममता का गला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.