खैलम में विवाद ठंडा, राजनीति हुई गर्म
जागरण संवाददाता, बरेली : अलीगंज के खैलम गांव में जो हुआ, ग्रामीण अब उस तनाव से बाहर आना चाहते हैं। म
जागरण संवाददाता, बरेली : अलीगंज के खैलम गांव में जो हुआ, ग्रामीण अब उस तनाव से बाहर आना चाहते हैं। मगर दूसरी ओर राजनीति गर्माने लगी है। सपा और अन्य राजनीतिक दल प्रकरण को हवा देने में लग गए। मंगलवार को वे गांव जा रहे थे मगर रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ खैलम जाने के लिए निकले। मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई तो उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सभी को चौपुला पर रोक लिया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, कदीर अहमद, प्रमोद बिष्ट, सत्येंद्र सिंह, हैदर अली, गुरू प्रसाद, दीपक शर्मा, प्रमोद यादव, भारती चौहान, गजनफ्फर अली, अहमद खां टीटू समेत करीब 50 सपा नेताओं को वहीं गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद पुलिस लाइंस लाया गया। उनके वाहन भी पुलिस लाइन में खड़े करा लिए गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोक भी हुई। उनका कहना था कि भाजपा के एक मंत्री के कहने पर पुलिस बेगुनाहों पर मुकदमे दर्ज कर परेशान कर रही है। हालांकि पुलिस पर इसका फर्क नहीं पड़ा। शाम पांच बजे उन्हें रिहा किया गया।
आंवला के नेताओं को भी रोका
आंवला पालिकाध्यक्ष सैयद आबिद अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमण्डल खैलम जा रहा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने सपाइयों को रोक लिया और कोतवाली लेकर गए। जहां एसडीएम एमपी ¨सह व सीओ अशोक कुमार ¨सह ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा, कि वे लोग गांव में जाएं तो शांति दूत बनकर। सपा नेताओं ने कहा, कि खैलम का मामला शांति पूर्वक निपट जाता, लेकिन भाजपा नेताओं ने वहां पहुंचकर माहौल बिगाड़ दिया। पुलिस ने कांवड़ियों की अगुवाई करने पहुंचे ¨सचाई मंत्री के भाई डा. मान ¨सह सहित सभी भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की। एक पक्षीय कार्रवाई की। इस पर अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेन्द्र ¨सह यादव, पूर्व चेयरमैन रईस अहमद, अवनीश तिवारी एडवोकेट, डा. इन्द्रपाल¨सह यादव, लक्ष्मण प्रसाद फौजी समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसएसपी से मिले रजा एक्शन कमेटी के पदाधिकारी
प्रकरण में दोपहर को रजा एक्शन कमेटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मिले। कमेटी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी समेत पदाधिकारियों का कहना था कि पुलिस ने पूरे प्रकरण पर एकतरफा कार्रवाई की है। वहीं खुराफातियों को छोड़ बेगुनाहों को फंसाया जा रहा है। बवाल के दूसरे दिन खेतों में काम कर रहे विशेष समुदाय के लोगों को खुराफातियों ने फिर पीटा लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद एसएसपी ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
कार्यकर्ताओं के नाम निकलवाने के लिए एसडीएम से मिले बीएल वर्मा
ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा व जिलाध्यक्ष रवींद्र ¨सह राठौर की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने एसडीएम व सीओ से भेंट की। खैलम विवाद में नामजद किए गए कार्यकर्ताओं के नाम रिपोर्ट से बाहर करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा ¨सह लोधी को वहां शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भेजा गया था। पुलिस ने उनका ही नाम लिख दिया। भाजपा नेताओं ने कहा, कि पुलिस प्रशासन व शिवभक्तों पर पथराव कराने का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान अहसन खां व उसके दो साथी वली मोहम्मद व जान मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। भाजपा नेताओं ने एसडीएम को ग्राम खैलम के राकेश ¨सह की ओर से दी गई तहरीर भी सौंपी है। जिसमें राकेश ¨सह ने कहा है, कि वह जलाभिषेक करके कांवड़ियों के साथ गांव लौट रहे थे। उसी समय ग्राम के मिसरयार खां, मस्लिम खां, जान मोहम्मद, यूनुस खां, शेख फारूख खां, अहसन खां सहित कई दर्जन लोगों ने अवैध हथियारों से फाय¨रग करते हुए उनकी यात्रा रोक दी। आरोप है, कि वे लोग देश विरोधी नारे भी लगा रहे थे। इन लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हुए। भाजपा नेताओं ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने, मेडिकल कराने तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम व सीओ ने कहा, कि एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महाराज ¨सह, जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप ¨सह, संजीव सक्सेना, वीर ¨सह पाल, पवन शर्मा, अजय राजपूत, हरीश चौहान, रामनिवास मौर्य, मनोज मौर्य, रामवीर प्रजापति, अंकुर वर्मा, सभासद सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।