Move to Jagran APP

छाए रहेंगे बादल, उमस छुड़ाएगी पसीने

जागरण संवाददाता, बरेली : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। यह क्रम सोमवार को भी जारी रहेगा। इससे

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 12:56 AM (IST)
छाए रहेंगे बादल, उमस छुड़ाएगी पसीने
छाए रहेंगे बादल, उमस छुड़ाएगी पसीने

जागरण संवाददाता, बरेली : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। यह क्रम सोमवार को भी जारी रहेगा। इससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही उमस रहेगी। रविवार को तापमान में वृद्धि होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह ही बादल छाए रहने के कारण सूरज अधिक प्रभाव नहीं दिखा पाया। दिन में 11 बजे के बाद गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई। इससे तापमान में वृद्धि होती चली गई। सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया। दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी का क्रम शाम चार बजे तक जारी रहा। उसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं नमी लेकर चलीं। इससे लोगों को राहत मिली। हालांकि शाम को उमस अधिक होने से लोग पसीना-पसीना हो गए। रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डा. जेपी गुप्ता कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान सामान्य रहेगा। उमस के कारण लोग पसीना छोड़ सकते हैं। अब बूंदाबांदी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अगले हफ्ते तक फिर कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.