घायल न्यायालय कर्मी की अस्पताल में मौत
जासं, बरेली : देवरिया जिले थाना भटनी के गांव देवरा डाबर निवासी सोनू खरवार (24) पुत्र राम नरेश चार भा
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 12:56 AM (IST)
जासं, बरेली : देवरिया जिले थाना भटनी के गांव देवरा डाबर निवासी सोनू खरवार (24) पुत्र राम नरेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह बरेली न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी में तैनात थे। सुभाषनगर स्थित ईश्वरी भवन में किराए पर रहते थे। नौ अप्रैल को वह घर में टहल रहे थे अचानक उनका पैर फिसला और सीढ़ी से नीचे गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन पहुंचे। रविवार सुबह सोनू की निजी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में भी परिजन बिलखते दिखे। रिश्तेदारों ने बताया कि नौकरी के बाद से सोनू के लिए रिश्ता खोजा जा रहा था। जून में उसकी बरात जानी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें