Move to Jagran APP

48 घंटे में हो सकती है बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, बरेली : दो दिन से लगातार सूरज का तेज बढ़ रहा है। इससे गलन भी कम हो रही है। सोमवार क

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 12:57 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 12:57 AM (IST)
48 घंटे में हो सकती है बूंदाबांदी
48 घंटे में हो सकती है बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, बरेली : दो दिन से लगातार सूरज का तेज बढ़ रहा है। इससे गलन भी कम हो रही है। सोमवार को भी तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद से तापमान में फिर गिरावट आएगी।

prime article banner

शनिवार से अचानक प्रशांत महासागर की सतह गर्म होने लगी। लानीनो व अलनीनो फैक्टर काम करने लगे। इसके प्रभाव से मौसम गर्म होने लगा। शनिवार को तापमान बढ़कर 21.6 डिग्री पर पहुंच गया लेकिन रात ठंडी रही। रविवार को अचानक मौसम बदल गया। दिन में सूरज ने सुबह दस बजे से ही तेज दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। शाम चार बजे तक लोगों ने घरों की छतों पर जाकर धूप का खूब आनंद लिया। शाम पांच बजे के बाद ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं लेकिन अधिक असर नहीं दिखा पाई। इस कारण रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो गई। यह ताप शनिवार की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक होकर 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।

वर्जन---

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उसके बाद तापमान में फिर गिरावट आएगी। सोमवार को धूप खिलने के आसार हैं। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ भी सकता है।

-डॉ. जेपी गुप्ता, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.