अनियंत्रित कार पोल से भिड़ी, दो घायल
जासं, बरेली : सिविल लाइंस निवासी दर्शन सहगल इलेक्ट्रानिक उत्पाद के व्यापारी हैं। रविवार सुबह वह परिव
By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 12:57 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 12:57 AM (IST)
जासं, बरेली : सिविल लाइंस निवासी दर्शन सहगल इलेक्ट्रानिक उत्पाद के व्यापारी हैं। रविवार सुबह वह परिवार के लोगों के साथ कैंट किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कार बेटा इंद्रराज सहगल चला रहा था। रफ्तार अधिक होने के चलते जजेज कॉलोनी के सामने कार अनियंत्रित हो गई और कार सड़क किनारे लगे पोल में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने हादसे में घायल इंद्रराज व उनके बेटे लक्ष्मण को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर बिजली विभाग के जेई ने व्यापारी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें