घरेलू कहासुनी के बाद महिला ने खाया जहर
जासं, बरेली : पति से मामूली कहासुनी के बाद एक महिला ने कैंट स्थित ससुराल में जहर खा लिया। पति को जान
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 10:07 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:07 PM (IST)
जासं, बरेली : पति से मामूली कहासुनी के बाद एक महिला ने कैंट स्थित ससुराल में जहर खा लिया। पति को जानकारी हुई तो उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लाल फाटक के झील गौटिया मुहल्ला निवासी रूबी यादव का सुबह पति अजयवीर यादव से घरेलू काम को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद रूबी अपने कमरे में चली गई और जहर खा लिया। जब काफी देर बाद वह बाहर नहीं निकली तो पति कमरे में देखा तो मुंह से झाग निकलता देखकर घटना की जानकारी हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें