इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार
जागरण संवाददाता, बरेली : उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 4800 ग्रेड पे की मांग को लेकर कार्य बहिष
जागरण संवाददाता, बरेली : उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 4800 ग्रेड पे की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। यह तीन दिन तक चलेगा।
पीडब्ल्यूडी शक्ति सदन पर सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स एकत्रित हुए। मंडल सचिव रनवीर सिंह ने कहा, पहले सरकार ने मांग के लिए आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं की गई। इससे इंजीनियरों में आक्रोश है। इसलिए आंदोलन चलेगा। तीन दिन कार्य बहिष्कार चलेगा। चार से छह सितंबर तक प्रांत स्तर पर प्रदेश व्यापी क्रमिक अनशन व 12 से 14 सितंबर तक प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी। 15 सितंबर को रक्तदान करेंगे। 16 सितंबर से जेल भरो आंदोलन चलेगा। इस मौके पर विवेक शर्मा, यूवी सिंह, आलोक सिंह चौहान, देवदत्त पंचोरी, दीपक कुमार, गजेंद्र वर्मा, रामकिशोर, सतेंद्र कुमार, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।