रामगंगा डैम में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव
जागरण संवाददाता, बरेली : कैंट में चौबारी के पास बने रामगंगा डैम पर कांधरपुर का सदभावना कॉलोनी निवासी
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 09:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरेली : कैंट में चौबारी के पास बने रामगंगा डैम पर कांधरपुर का सदभावना कॉलोनी निवासी प्रदीप चौकीदार है। देर रात वह डैम के पास गश्त कर रहा था। तभी उसकी निगाह डैम के पानी में पड़े शव पर गई। जो करीब 30 वर्षीय महिला का था। शरीर पर कुर्ता नहीं था। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। शव फूल जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस की माने तो शव रामगंगा नदी से बहकर डैम में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें