हज में नहीं खरीदें चीन की चीजें
जासं, बरेली: हजयात्रियों के लिए दूसरा टीकाकरण कैंप एजाजनगर गौटिया के तय्यबा बैंकट हाल में आयोजित किय
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 12:59 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 12:59 AM (IST)
जासं, बरेली: हजयात्रियों के लिए दूसरा टीकाकरण कैंप एजाजनगर गौटिया के तय्यबा बैंकट हाल में आयोजित किया गया। सीडीओ शिव सहाय अवस्थी ने हजयात्री को ड्राप पिलाकर कैंप का आगाज किया। इस मौके पर ट्रेनर मुख्तार अंसारी ने अरकान और सऊदी अरब के शहरों के बारे में जानकारी दी। हजयात्रियों को यह भी बताया कि वहां अनावश्यक खरीदारी नहीं करें। खासतौर से चीन निर्मित चीजों को खरीदने से बचें। वे सारी चीजें भारत में बहुत सस्ती हैं। वहां महंगी पड़ेंगी। जानमाज लेना हो तो तुर्की की लें। इस दौरान हाजी सईद अहमद अंसारी, जाहिद हुसैन, मुहम्मद शुएब, मुहम्मद फैज, हबीब अहमद, मुहम्मद ताहिर अब्दुल कवीम इत्यादि का सक्रिय योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें