अवंतीबाई कॉलेज से मायूस लौटी छात्राएं
-काउंसलिंग में नहीं हुई उपस्थित, कॉलेज ने एडमिशन सूची से किया बाहर बरेली : रानी अवंतीबाई महिला कॉ
-काउंसलिंग में नहीं हुई उपस्थित, कॉलेज ने एडमिशन सूची से किया बाहर
बरेली : रानी अवंतीबाई महिला कॉलेज में शुक्रवार को कोई छात्राओं को मायूस लौटना पड़ा। कॉलेज प्रशासन ने उनको प्रवेश देने से साफ मना कर दिया। कहा कि जब काउंसलिंग के लिए चार दिन इंतजार किया तबतक कहां थे। छात्राएं बहानेबाजी करती रहीं। आखिर में उनको मायूस लौटना पड़ा।
दरअसल प्रथम मेरिट में तमाम छात्राएं बरेली कॉलेज में प्रवेश की आस लगाए बैठी थी। बरेली कॉलेज में उनका नंबर नहीं आ पाया। बाद में उन्होंने सोचा कि अवंतीबाई कॉलेज में प्रवेश लिया जाए लेकिन तबतक यहां देर हो चुकी थी। कॉलेज प्रशासन का कहना था कि चार दिन काउंसलिंग में अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं का इंतजार किया गया, लेकिन वह नहीं आई। उसके बाद वेटिंग लिस्ट निकाली गई। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि अगर छात्राएं निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग नहीं कराती थे उनका एडमिशन क्लेम निरस्त कर दिया जाएगा।