अपमान के खिलाफ होगा बसपा का धरना
जागरण संवाददाता, बरेली: लखनऊ के बाद मंडल मुख्यालय पर बसपाई गरजेंगे। नेहरू युवा केंद्र पर 25 विधानसभा
जागरण संवाददाता, बरेली: लखनऊ के बाद मंडल मुख्यालय पर बसपाई गरजेंगे। नेहरू युवा केंद्र पर 25 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके लिए शुक्रवार को बसपा के मंडल कार्यालय पर बैठक हुई। तय हुआ कि एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि दलित विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। भाजपा की जातिवादी मानसिकता का भंडाफोड़ किया जाएगा। खासकर उत्तर प्रदेश और गुजरात में जिस तरह का रवैया देखने को मिला है, वह सहन नहीं किया जा सकता। बैठक में विधायकों, पार्टी प्रत्याशियों, कोआर्डिनेटर और जिला कमेटी को धरना व प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। मंडल की सभी 25 विधानसभाओं से भीड़ सुबह 11 बजे नेहरू युवा केंद्र पहुंचेगी।
नवाबगंज में टिकट की घोषणा 24 को
जासं, बरेली: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी 24 जुलाई को शहर आएंगे। सुबह 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे देवाशीष राइस मिल नवाबगंज के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां सपा से नाता तोड़कर आए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार को बसपा प्रत्याशी बनाने की घोषणा होगी।