सुनील यादव बने अध्यक्ष और अनिल कुमार बने महामंत्री
जागरण संवाददाता, बरेली : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन अध्यक्ष पद
जागरण संवाददाता, बरेली : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर एक बार फिर सुनील यादव काबिज रहे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलफाम अली को 49 वोटों से हराया। सुनील को 115 और गुलफाम अली को 66 वोट मिले। 33 वोटों के साथ ओपी द्विवेदी तीसरे नंबर पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पंकज मधुकर ने कब्जा किया। उन्होंने अजीत प्रजापति को 69 वोट से हराया। डॉ. पंकज को 120 वोट मिले वहीं अजीत प्रजापति को महज 51 वोट मिले। तीसरे नंबर पर विपिन चंद्र दुबे रहे। उनको 46 वोट मिले।
महामंत्री पद के लिए कांटे की टक्कर हुई जिसमें बाजी अनिल कुमार सिंह जीते। उन्होंने 97 वोट हासिल करते हुए देव प्रकाश को 26 वोटों से हराया। देव प्रकाश को 71 वोट मिले। वहीं मनोज पांडेय 49 वोट ही हासिल कर सके। संगठन के संस्थापक जहीर अहमद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। सहायक कुलसचिव प्रशासन महेश कुमार ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। चुनाव कराने में ताराचंद मौर्य, कमल सिंह, इफ्तिखार आदिल, वसुंधरा राना, सुदर्शन कुमार का अहम योगदान रहा।
आज विश्वविद्यालय रहेगा बंद
हमेशा की तरह कर्मचारियों के चुनाव के बाद विश्वविद्यालय मंगलवार को बंद रहेगा। विवि के प्रशासनिक भवन और फैकल्टी के सभी शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा।