आंधी से तबाही, पीएसी जवान की मौत
जागरण संवाददाता, बरेली : देर रात आई तेज आंधी में एक पीएससी जवान की जान चली गई। कुछ जगहों पर पेड़ उखड़
जागरण संवाददाता, बरेली : देर रात आई तेज आंधी में एक पीएससी जवान की जान चली गई। कुछ जगहों पर पेड़ उखड़ गए। चौराहों पर होर्डिग टूटी हैं। तार टूटने से विद्युतापूर्ति ठप हो गई है। देर रात तक चालू नहीं हो सकी। हां, आधी के बाद तेज बारिश ने दिनभर धूप से बिलबिलाते रहे लोगों को राहत दी है। मौसम काफी खुशगवार हो गया है।
आसमान पर बादल दोपहर ढलते ही मंडराने लगे थे लेकिन रात नौ बजे अचानक तेज हवा चलने लगी, जो आंधी में तब्दील हो गई। करीब आधा घंटा तक आंधी के झोंके आते रहे। इससे काफी नुकसान हुआ है। एक जान भी चली गई। मूल रूप से बिथरीचैनपुर के सैदपुर खजुरिया निवासी कालीचरण भारती पुत्र मलखान पीएसी के जवान हैं। शनिवार देर रात तेज आंधी बारिश के दौरान वह प्लेटफार्म दो पर खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने बिजली के एक खंभे में टेक लगाने की कोशिश की। खंभे में तेज करंट था। खंभा छूते ही पीएसी का जवान तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। शोर सुनकर जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे और कालीचरण को बचाने का प्रयास करने की कोशिश की। जबतक उन्हें करंट से छुड़ाया गया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके जेब से मिली डायरी से उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सिपाही किस बटालियन का है पुलिस इसका पता लगाने में जुटी रही। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।