24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड
जागरण संवाददाता, बरेली : गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार का दिन ठंडा रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
जागरण संवाददाता, बरेली : गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार का दिन ठंडा रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही हवाएं भी चलीं। इस कारण से लोग पूरा दिन स्वेटर पहने नजर आए।
पहाड़ों में बूंदाबांदी के कारण मैदान में अचानक ठंड बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो दिन रहने की उम्मीद है। हवा में नमी का प्रतिशत भी बढ़ेगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उप्र में बूंदाबांदी हो सकती है। इस विक्षोभ का प्रभाव दो दिन तक रहने की संभावना है। तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की उम्मीद है। इससे ठंड में इजाफा होगा। गेहूं की फसल के लिए यह ठंड मुफीद होगी।
- डा. एचएस कुशवाहा, मौसम विज्ञान, पंतनगर विश्वविद्यालय