जमीन विवाद में भतीजों ने की थी रसीद की हत्या
जागरण संवाददाता, बरेली : रसीद खां की हत्या उसके भतीजों ने जमीन के विवाद में की थी। शुक्रवार को इ
जागरण संवाददाता, बरेली :
रसीद खां की हत्या उसके भतीजों ने जमीन के विवाद में की थी। शुक्रवार को इज्जतनगर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए भतीजे मो. नवी पुत्र आले नवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक हत्यारोपी भतीजा पप्पू उर्फ बाबूराम फरार चल रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद किया है।
भगवानपुर गांव के पास से गुजर रही नहर में सात अगस्त को एक सिर कटी लाश मिली थी। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर मारने और लाश का सिर काटने की पुष्टि हुई थी। सिर कटी लाश नहर के जिस किनारे पर मिली है उसके आस-पास खून नहीं मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश नहर के साथ बहकर आई है।
रसीद खां की पहचान उसके दर्जी ने कुर्ते की मदद से की थी। रसीद की पत्नी ने अपने दोनों भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने तहरीर में जिक्र किया था कि आठ बीघा जमीन को वह अपनी पत्नी के तरफ के भतीजों के नाम कर रहे थे। उनके पक्ष के भतीजे इसका विरोध कर रहे थे। भतीजों ने रसीद का सैथल गांव में गड़ासा से सिर काटा था। इसके बाद नहर में बहा दिया था। सात अगस्त को नहर में भगवानपुर के पास लाश मिली थी। इज्जतनगर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पप्पू उर्फ बाबूराम को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।