जापानी बुखार का एक और संदिग्ध मरीज मिला
जागरण संवाददाता, बरेली : जापानी बुखार दिल्ली में कहर बरपा रहा है। सूबे में भी इसके कई केस सामने आए ह
जागरण संवाददाता, बरेली : जापानी बुखार दिल्ली में कहर बरपा रहा है। सूबे में भी इसके कई केस सामने आए हैं। इसका डर बरेली में भी कम नहीं हो रहा है। रविवार को जापानी बुखार का एक और संदिग्ध मरीज मिला। उनका नमूना जांच को लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों के भी नमूने लिए गए हैं।
चौपुला मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में क्यारा निवासी रोहिताश सिंह को भर्ती कराया गया है। चार दिन से लगातार बुखार आ रहा है। सिर में तेज दर्द है। उनके जापानी बुखार से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। निजी डॉक्टरों ने उनका नमूना लेकर जांच को लखनऊ पीजीआइ भेजा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में आधा दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती हैं। रविवार को तीन और बच्चों को भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके नमूने लिए हैं। प्रमुख अधीक्षक डा. डीपी शर्मा कहते हैं कि बच्चों की विशेष निगरानी हो रही है। एहतियात के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।
इनसेट---
डेंगू लार्वा की नहीं हो रही जांच
डेंगू को लेकर सूबे में अलर्ट है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लिए नहीं। डेंगू का लार्वा लगातार फैल रहा है लेकिन अब जांच नहीं हो रही है। लोगों में खौफ है।