अस्पताल पहुंचे पुनिया, जाना पीड़िता का हाल
जागरण संवाददाता, बरेली : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया शुक्रवार को बदाय
जागरण संवाददाता, बरेली : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया शुक्रवार को बदायूं की दुष्कर्म पीड़िता से मिलने शहर के निजी अस्पताल पहुंचे।
गुरुवार रात को शहर आए पुनिया शुक्रवार करीब नौ बजे हास्पिटल पहुंचे। आधे घंटे तक दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पीड़िता को भरोसा दिया कि दुष्कर्म के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने बदायूं के डीएम-एसपी से कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई करें।
दो यूनिट ब्लाड चढ़ा
पीड़िता का इलाज कर रहे डॉ. विमल भारद्वाज ने पीएल पुनिया को बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर 7.2 पाया गया। इसलिए दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। ब्लड प्रेशर भी कम था। डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता खतरे से बाहर है।
बदायूं के डीएम-एसपी को सख्त निर्देश
पीएल पुनिया ने बदायूं के डीएम और एसपी को तलब किया। पीड़िता और परिवार वालों से बातचीत के बाद पुनिया ने डीएम और एसपी को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।