शहर पहुंचा सुअर का आतंक, मां-बेटी पर हमला
- बाकरगंज नदी के पार घास काटते समय बनाया निशाना - नबावगंज क्षेत्र में भी हो चुकी है कई घटनाएं ज
- बाकरगंज नदी के पार घास काटते समय बनाया निशाना
- नबावगंज क्षेत्र में भी हो चुकी है कई घटनाएं
जागरण संवाददाता, बरेली : जंगली सुअरों का आंतक शहर तक पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह बाकरगंज मुहल्ला निवासी मां-बेटी पर सुअर ने हमला बोल दिया। उसने महिला की जांघ का मांस नोंच डाला। इस दौरान उसकी 11 साल की बच्ची भी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सुबह नौ बजे की है। मुहम्मद सईद की पत्नी मेहरुन्निसा अपनी 11 वर्षीय बेटी गुलशन के साथ नदी पार घास काट रही थी, इसी दौरान जंगली सुअर आ गया और उसने हमला बोल दिया। बेटी के बचाव की वजह से मेहरुन्निसा सुअर के निशाने पर आ गई। हमले में सुअर ने मेहरुन्निसा की जांघ का मांस नोंच डाला। मां पर हमला देख भागी गुलशन गिरकर घायल हो गई। शोर पर पहुंचे लोगों ने बचाया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
रक्षक बने कुत्ते : सही मायने में कुत्तों ने मां-बेटी को सुअर से बचाया। जैसे ही सुअर ने मां-बेटी पर हमला किया पास में मौजुद कुत्ते भौंकते हुए घटना स्थल की ओर दौड़े। इससे सुअर भयभीत हो गया और मेहरुन्निसा को छोड़ वह भाग गया।
हो चुकी कई घटनाएं : नवाबगंज क्षेत्र में सुअरों ने कई लोगो पर हमला किया। ग्रामीणों ने प्रशासन ने सुअरों के आतंक से निजात की भी मांग की। ताजा मामला शहर क्षेत्र का है। गांव के बाद शहर में सुअरों की दस्तक से लोग दहशत में आ गए है।
-------------
प्रभागीय निदेशक को समस्या बताएं, नियम के तहत हर संभव मदद की जाएगी।
एमपी सिंह, वन सरंक्षक