पुष्पवर्षा से किया पदाधिकारियों का स्वागत
बरेली: उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी का विजय जुलूस मंगलवार को निकला, जिसमें श
बरेली: उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नई कार्यकारिणी का विजय जुलूस मंगलवार को निकला, जिसमें शहर के व्यापारियों ने नए पदाधिकारियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
विजय जुलूस तिलक इंटर कॉलेज से दोपहर 3.30 बजे शुरू हुआ। यहां से किला मंडी, साहूकारा, नीम की चढ़ाई, बड़ा बाजार, आलमगिरि गंज होते हुए शहामतगंज स्थित संगठन के कार्यालय पर समाप्त हुआ। रास्ते में संगठन से जुड़ी विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। जुलूस में राजेन्द्र गुप्ता, संजीव चांदना, जुगेश साहनी, सुदेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजेश जसोरिया, नीलेश अग्रवाल, श्रीश गुप्ता, डॉ. त्रिलोक चंद अरोरा, विपिन गुप्ता, विपिन कोहली आदि मौजूद रहे।