उमरसिया कांड के तीन अन्य आरोपी गए जेल
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के चर्चित उमरसिया दुष्कर्म कांड के फरार तीन आरोपी भी शुक्रवार को पुलिस क
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के चर्चित उमरसिया दुष्कर्म कांड के फरार तीन आरोपी भी शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार दर्जन से अधिक दबिशें भी दी थी लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े थे। हालांकि इससे एक सवाल यह भी उठ रहा कि आरोपी गिरफ्तार हुए हैं या उन्होंने सरेंडर किया है।
कैंट के उमरसिया गांव में विनोद गैंग ने एक महिला के साथ पहले तो लूटपाट की थी, फिर गैंग के एक सदस्य ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले थे। तत्कालीन एसएसपी जे.रविन्दर गौड ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें लगाई थीं। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने बभिया व आसपास के गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी थीं। लंबे इंतजार के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद समेत उसके सात साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि तीन आरोपी बभिया निवासी वीरपाल, रजनीश व विरेश फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनकी तलाश में कई जगह दबिश दी थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था। शुक्रवार को ये तीनों कैंट पुलिस के हत्थे चढ़ गए।