दीपावली के बाद होगा बवाल का हिसाब
जागरण संवाददाता, बरेली: रोडवेज के पुराने बस अड्डे पर छेड़छाड़ के बाद हुए बवाल की गाज कर्मचारियों पर दी
जागरण संवाददाता, बरेली: रोडवेज के पुराने बस अड्डे पर छेड़छाड़ के बाद हुए बवाल की गाज कर्मचारियों पर दीपावली बाद गिरेगी। विभागीय अफसर त्योहार में बस संचालन प्रभावित न हो। इसके लिए चुप्पी साधे हैं। लेकिन, गोपनीय रूप से बवाल की जांच शुरू करा दी है।
शहर के पुराने बस अड्डे पर मंगलवार को संविदा कर्मियों ने महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। महिला यात्री ने विरोध कर संविदा कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे बौखलाएं कर्मचारी ने भी मारपीट की। इस पर महिला यात्री सिपाही भाई को बुला लिया। कर्मचारियों ने उसकी भी पिटाई कर दी, तब कोतवाली पुलिस ने बस अड्डे पहुंच कर्मचारियों की धुनाई की। इसके बाद तीन को हिरासत में ले लिया। इससे खफा कर्मचारियों ने तीन घंटे तक बस संचालन बंद कर हंगामा किया। त्योहार के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसे देख अफसरों ने काफी मुश्किल से संचालन शुरू करा दिया। वह महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ से खुद भी शर्मिदा हैं। इसी कारण पूरे मामले की गोपनीय रूप से जांच करा रहे हैं। जांच में कर्मचारी दोषी भी पाए गए हैं। मगर त्योहार के कारण खामोश है। इस समय कोई कार्रवाई करने पर कर्मचारी संचालन बंद कर सकते हैं। इसलिए दीपावली के बाद आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा जा सकता है।
-सीसीटीवी में कैद होगी हरकत
बरेली: शहर के बस अड्डों पर यात्री और कर्मचारियों की हर हरकत को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुराने बस अड्डे के खराब सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सैटेलाइट पर नए कैमरे लगेंगे। एआरएम फाइनेंस एमके नाटू ने बुधवार को इंजीनियरों से बात कर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है।