अपने बूते सफाई को जुटने लगे बाशिंदे
जागरण संवाददाता, बरेली : पार्षदों के बाद सफाई अभियान में अब लोग भी जुटने लगे हैं। बुधवार को दो कालोन
जागरण संवाददाता, बरेली : पार्षदों के बाद सफाई अभियान में अब लोग भी जुटने लगे हैं। बुधवार को दो कालोनियों में सफाई अभियान शुरु करके पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प भी लिया गया। अभियान में जुटी टीम ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि पॉलीथिन का प्रयोग किसी हाल में नहीं करना है। सभी से आदत बदलने का आह्वान किया।
गोल्डन ग्रीन पार्क के बाशिंदे सवाना हाइट्स के पास इकट्ठा हुए। सुमन उपाध्याय, ज्योति अरोरा, हेमा, सीमा कक्कड़, बिंदू, गुरबख्श सिंह सोढ़ी, सुखजिंदर सिंह सोढ़ी, दिनेश शर्मा, अनूप कुमार पाण्डेय, जय उपाध्याय, चारु, अंजू अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, श्रीकृष्ण, छत्रपाल सिंह, सुदर्शन ने मिलकर पहले सफाई अभियान चलाया। उसके बाद कालोनी और फिर शहर को स्मार्ट बनाने में योगदान सुनिश्चित करने की शपथ ली।
इसी तरह मानसरोवर गार्डन सोसायटी की तरफ से भी कालोनी में दीपावली से पहले स्वच्छता का अभियान शुरु किया गया। ऊषा रावत, नेहा खरे, साधना गुप्ता, सूर्य लक्ष्मी थपलियाल, पारुल अग्रवाल, राजबाला यादव, गीता यादव, जयंती जेटली, दया गंगवार, निकुंज शर्मा, रेखा उपाध्याय, कु. वर्णिका, अंशिका, संगीता ओसवाल, ऊषा ने पहले स्मार्ट सिटीजन की भूमिका अदा करने की शपथ ली। उसके बाद झाड़ू लगाकर सफाई की। तय किया कि कालोनी में घूमकर पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं होने देने के लिए भी घर-घर जाकर अलख जगाएंगे।