लिया गौ माता रक्षा का संकल्प
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 09:32 PM (IST)
बरेली: रुहेलखंड विजन की बैठक रविवार को गंगाचरण अस्पताल के सभागार में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया। इससे गौ माता की हत्या नहीं हो। अध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही संगठन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इससे देश की अगली पीढ़ी को गौ माता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा हम लोग गौशाला की स्थिति और संचालन में सहयोग करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें