मिनी बाईपास से नगर निगम ने हटाया कूड़ा
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 07:13 PM (IST)
बरेली: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद होने के बाद यहां-वहां फेंका जा रहा कूड़ा नगर निगम का सिरदर्द बनता जा रहा है। रविवार को नगर निगम की टीम ने मिनी बाईपास के किनारे पड़ा कूड़ा उठवाकर बाकरगंज खड्ड में पड़वाया।
मिनी बाईपास पर रेलवे स्टेशन की ओर से सड़क किनारे धड़ल्ले से कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे यहां कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। कूड़े के अलावा यहां मरे हुए जानवरों को भी फेंका जा रहा है। गंदगी के कारण यहां भीषण दुर्गध फैल रही है। दैनिक जागरण ने बीते दिनों समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने हर रविवार को विशेष अभियान चलाकर कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। रविवार को नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे से काफी कूड़ा उठाया। कूड़े के ढेर हटाकर बचा हुआ कूड़ा फैला गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें