Move to Jagran APP

बीजेपी का प्रदर्शन आज

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 12:37 AM (IST)
बीजेपी का प्रदर्शन आज

बरेली : कांठ प्रकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ज्यादती के विरोध में भाजपा का धरना दामोदर स्वरूप पार्क पर शनिवार को होगा। इसके लिए पार्टी नेताओं ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल होती जा रही है। इसके बाद भी सपा सरकार में इस पर नियंत्रण करने के स्थान पर बेकसूर लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है। चुनावी खुन्नस निकालने के लिए सरकार के इशारे पर अफसर भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। कांठ मामले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। पार्टी ने इसके विरोध में शनिवार को प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित करने का ऐलान किया है। जिसके तहत सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। बरेली में पूर्वान्ह 11 बजे दामोदर स्वरूप पार्क में पार्टी कार्यकर्ता धरना देंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.