Move to Jagran APP

एक मेमो ने मचाई सनसनी

By Edited By: Published: Sat, 15 Jun 2013 01:26 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2013 01:27 AM (IST)
एक मेमो ने मचाई सनसनी

बरेली : दुर्गानगर में दुष्कर्म की घटना ने शहर की पुलिस को हिलाकर रख दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने जो मेमो तैयार किया था, उसमें गलती से लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र कर दिया गया। फिर जैसे ही यह खबर आला अफसरों को मिली तो वे तुरंत ही अस्पताल दौड़े। हालांकि, पूछताछ में लड़की ने ऐसी घटना से इन्कार किया। सिर्फ प्रेमी को ही दोषी बताया, जिसने उससे दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

लड़की सुबह 9:55 बजे जिला अस्पताल में एंबुलेंस के चालक सतेंद्र की तरफ से अज्ञात में भर्ती कराई गई थी। कुछ देर बाद लड़की को हल्का सा होश आया। मेडिकल के दौरान डाक्टरों ने उससे पूछताछ की। लड़की अ‌र्द्धबेहोशी में पता नहीं डाक्टरों को क्या बता गई। इसके बाद डाक्टरों ने अस्पताल के मेमो में लिखा- मरीज होश में आने पर अपने साथ चार-पांच लड़कों द्वारा दुष्कर्म करना बता रही है। बस, इसके बाद ही अस्पताल में सनसनी फैल गई।

जानकारी होते ही एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी डा. त्रिवेणी सिंह अस्पताल पहुंच गए। महिला थाने की एसओ रजनी द्विवेदी को बुलवा लिया गया। महिला एसओ ने लड़की से काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद पता चला कि लड़की से सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ बल्कि उसके प्रेमी ने ही उसे छला है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में पड़ताल की तो पता चला उसने लड़की को अपना पता गलत बताया था। जिस होटल में वह वेटर था उसका नाम कुछ और ही निकला। लड़की का घर ढूंढ़ने में ही पुलिस को घंटों लग गए। शाम को पुलिस ने लड़की व लड़के का घर ढूंढ़ लिया तब राहत की सांस ली।

पुलिस वाले डाल गए टेंपो से: मटरु

आरोपी युवक सन्नी के मकान मालिक मटरु ने पूछताछ के दौरान बताया कि सुबह लड़की कहीं चली गई थी। उन्हें तो पता भी नहीं था। इसके बाद करीब सवा सात बजे एक टेंपो से दो सिपाही आए व इस लड़की को यहां छोड़ गए। लड़की काफी देर यहीं पड़ी रही हमें तो पता भी नहीं क्या हुआ।

भाई ने कहा हमसे नहीं मतलब

घटना के बाद लड़की से अब उसके परिजनों ने ही पल्ला झाड़ लिया है। शुक्रवार को घटना के बाद पुलिस जब लड़की के घर गई व पूरी बात बताई तब भाई ने लड़की से सारे रिश्ते खत्म होने की बात कही। बाद में लड़की की बहन बारादरी थाने पहुंची।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.