मुस्लिम इलाकों में चलेगा विशेष अभियान
By Edited By: Published: Thu, 04 Apr 2013 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2013 07:45 PM (IST)
बरेली : पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए रविवार से विशेष अभियान शुरू होगा।
विकास भवन सभागार में तैयारियों का खाका खींचा गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने हाई रिस्क एरिया में विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सघन अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान में इस बार मोबाइल संदेश का भी सहारा लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजय यादव ने बताया कि दवा के सही इस्तेमाल और कोल्ड चेन न टूटे इसके लिए अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। पोलियो उन्मूलन अभियान में इस बार ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वंयसेवक भी शामिल होंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें