गोपनीय शिकायतों का पु¨लदा लेकर लौटे प्रभारी मंत्री
बाराबंकी : आपरेशन गुटबाजी के मद्देनजर राज्यमंत्री व जनपद प्रभारी श्रीकृष्ण यादव गुरुवार को चौथे दिन
बाराबंकी : आपरेशन गुटबाजी के मद्देनजर राज्यमंत्री व जनपद प्रभारी श्रीकृष्ण यादव गुरुवार को चौथे दिन देवा पहुंचे। युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से एक-एक कर बात की। पत्र की गोपनीयता पर कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत पत्र भी प्रभारी मंत्री को सौंपा। इनमे से कई कार्यकर्ता ऐसे भी रहे जो चाहते हुए भी रज्च्यमंत्री के सामने अपनी बात नहीं रख सके।
सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर अर्पण करने के पश्चात देवा के पर्यटन गृह में विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों के साथ खुली बैठक की। रजच्यमंत्री ने कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से हर कार्यकर्ता से मिल रहे है। ताकि 2014 में मिली अविश्वसनीय पराजय का कारण पता कर सके। उन्होंने कहा कि जिला स्व. रामसेवक यादव जैसे समाजवादियों की कर्मभूमि है। यहां देवा महादेवा की पावन धरती और कौमी एकता की मिसाल भी यह जिला है। रजच्यमंत्री के आश्वासन पर कई कार्यकर्ता ऐसे रहे जिन्होंने गोपनीय शिकायती पत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो भी गोपनीय पत्र उन्हे प्राप्त हुआ है वे पत्र को सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव को सौंपेंगे। युवा प्रभारी अभिषेक यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जो भी समस्या है सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पत्र के माध्यम से पहुंचेगी। सपा पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान हमेशा किया जाता है। इस मौके पर विधायक राममगन रावत, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर्र राजरानी रावत, डॉ. पीयुष अवस्थी, दानिश सिद्दीकी, शाफते जुबेरी, रिजवान संजय, संजय जायसवाल, प्रदीप यादव, अजीत झा, प्रीतम, प्रद्युम्न यादव, अनिल यादव, रामचंद्र मिश्र, दीपक गुप्ता, कुतुबुद्दीन अंसारी, ज्ञान ¨सह यादव, संगीता गौतम, राजेश यादव बबलू, यशवंत यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ. नवनीत श्रीवास्तव, शालिनी वर्मा, कामता यादव, आलम कुरैशी, शिवनाथ यादव कैलाश यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन्सेट
कई कार्यकर्ता नहीं रख सके अपना पक्ष : जैसे ही जच्यमंत्री कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। वैसे ही कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को इशारा कर अपनी बात रखने से मना किया। बड़े नेताओं के सामने आम कार्यकर्ता जिले के प्रभारी के सामने अपनी बात नहीं रख सके। कुछ ने मौका देखकर गोपनीय पत्र जच्यमंत्री को दे दिया। इससे पूर्व सदर विधायक सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ¨सह, देवा चेयरमैन साहबे आलम ने जच्यमंत्री का स्वागत किया।