Move to Jagran APP

भोले ओ भोले मेरे यार को मना ले

बाराबंकी : शहर के सत्यप्रेमीनगर स्थित दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर रात भव्य शि

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 12:21 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 12:21 AM (IST)
भोले ओ भोले मेरे यार को मना ले
भोले ओ भोले मेरे यार को मना ले

बाराबंकी : शहर के सत्यप्रेमीनगर स्थित दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की देर रात भव्य शिव जागरण का आयोजन किया गया। शिव भक्ति संगीत से पूरा पंडाल शिवमय हो उठा। एक बढ़कर एक भक्ति संगीत की प्रस्तुति कानपुर से आए कलाकारों ने की।

loksabha election banner

कानपुर के सिम्मी ग्रुप म्यूजिकल के कलाकारों ने शिव संगीत की मनमोहक प्रस्तुति की। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। अरे द्वार पालों कन्हैया से कह दो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है। न मक्खन चोरी, न मटकी फोड़ी, नोटो से झोली भर दे, बोल हरी, बोल हरी बोल। हे भोले बाबा हे शंभूनाथ दया करो भोलेनाथ, भोले ओ भोले मेरे यार को मना ले दिलदार को मना ले। बम बम लहरी, जय जय शिवशंकर कांटा लगे कंकड़ सहित एक से बढ़कर एक शिव भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बृज की फूलों की होली, शिव पार्वती विवाह, मयूर नृत्य, उज्जैन की आरती, कृष्ण सुदामा की झांकी रही। कार्यक्रम आयोजक मनोज द्विवेदी, संतोष कुमार तिवारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। देर रात चले कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री अर¨वद कुमार ¨सह, धीरेंद्र वर्मा, देवेंद्र प्रताप ¨सह ज्ञानू, रवि अग्निहोत्री, सरदार चरनजीत ¨सह, आशीष पाठक, अंकुश मिश्रा, मनोज द्विवेदी, विष्णु तिवार , अभिषेक, मानसी, आयुषी, मदन शुक्ला, अरूण तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मनमोहक झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए लोग :टिकैतनगर संवादसूत्र के अनुसार नगर पंचायत टिकैतनगर में भूत भावन भगवान भोले नाथ का भव्य महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली से आये जागरण पार्टी द्धारा भोलेनाथ का गुणगान किया गया। भजनों से पूरी रात पंडाल गड गडाता रहा। नगरं के रामलीला मैदान मे भगवान भोलेनाथ के भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमे दिल्ली के कलाकार मनोज तिवारी ने कार्यक्रम की शुरूवात गणेश वंदना से की। इसके बात उन्होने सुनाया नाही चाही माखन मिश्री नाही चाही मेवा मलाई, व बमा बम बम लहरी की मनमोहक प्रस्तुति कर श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। गायक अजय सैनी ने सुनाया बम बम बोल रहा काशी व सारे जग को पालते है मेरे नीलकंठ भगवान, बम बम भोले जय शिव भोले की प्रस्तुति करके खूब तालिया बटोरी। गायिका वर्तिका तिवारी ने सुनाया मन मेरा मन्दिर शिव मेरी पूजा शिव से बडा नही कोई दूजा बोलो सत्यम सुंदरम बोल तुम सुन्दरम मन मेरे शिव की महिमा व हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ तीनो लोक मे तूही ही तू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.